शेयर मंथन में खोजें

अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) ने जुटायी पूँजी

अडानी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports & Special Economic Zone) ने आईपीपी (IPP) के जरिये पूँजी जुटायी है।

अडानी समूह (Adani Group) की कंपनी अडानी पोर्ट्स ने आईपीपी (इंस्ट्टीट्यूशनल प्लेसमेंट प्रोग्राम) कार्यक्रम के तहत 1000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है।

गौरतलब है कि कंपनी के बोर्ड निदेशकों की वित्त समिति ने आईपीपी के तहत पूँजी जुटाने के लिए 150 रुपये प्रति शेयर के भाव पर एक रिजोल्यूशन को मंजूरी दी थी।
कंपनी के आईपीपी कार्यक्रम को घरेलू और वैश्विक संस्थागत निवेशकों की ओर से बेहद अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी ने सेबी (SEBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रमोटरों की शेयरधारिता 77.5% से घटा कर 75% कर दी है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.85% के नुकसान के साथ 148.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 जून 2013) 
 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!