शेयर मंथन में खोजें

मुनाफे से घाटे में अशोक लेलैंड (Ashok Leyland), छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) को 142 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। 

हालाँकि, पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 67 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 22% घट कर 2364 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 3027 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
इस अवधि में कंपनी की बिक्री भी 22% घट कर 2313 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 2960 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 15.90 रुपये तक नीचे लुढ़क गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। दोपहर 2:37 बजे यह 8.02% के नुकसान के साथ 16.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!