शेयर मंथन में खोजें

कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive) के मुनाफे में इजाफा

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कोलगेट पामोलिव इंडिया (Colgate Palmolive India) का मुनाफा बढ़ कर 185 करोड़ रुपये हो गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 117 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 58% की वृद्धि हुई है।

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 14% बढ़ कर 860 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 756 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। हालाँकि बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर हरे निशान पर लौट आया, लेकिन यह ज्यादा देर तक यह इस बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और दोबारा लाल निशान पर फिसल गया। दोपहर 1:33 बजे 2.04% के नुकसान के साथ यह 1,410.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!