शेयर मंथन में खोजें

आंध्र बैंक (Andhra Bank) का मुनाफा घटा, शेयर ने छुआ निचला स्तर

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में आंध्र बैंक (Andhra Bank) का मुनाफा घट कर 231 करोड़ रुपये हो गया है।
जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 362 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 36.2% की कमी आयी है। हालाँकि अप्रैल-जून 2013 तिमाही में बैंक की कुल आमदनी 15% बढ़ कर 3854 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 3357 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में आंध्र बैंक के शेयर में तेज गिरावट का रुख है। नतीजे की खबर के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में बैंक का शेयर 62.85 रुपये तक गिर गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। हालाँकि अभी इसकी गिरावट में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:43 बजे बैंक का शेयर 6.89% की कमजोरी के साथ 64.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!