शेयर मंथन में खोजें

पिरामल इंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) का घाटा घटा

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में पिरामल इंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) को 32 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 92 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस तरह कंपनी का घाटा घटा है।

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 32% बढ़ कर 1139 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 863 करोड़ रुपये रही थी। 
नतीजों की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर बाव पर असर गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के सेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 1.34% की बढ़त के साथ यह 582 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2013) 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!