शेयर मंथन में खोजें

वेलस्पन इंटरप्राइजेज (Welspun India) ने बेची हिस्सेदारी, शेयर गिरा

वेलस्पन इंटरप्राइजेज (Welspun India) ने कहा है कि कंपनी ने वेलस्पन रिन्युएबल्स एनर्जी में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी बेच दी है।

वेलस्पन इंटरप्राइजेज ने अपनी पूरी 13.66% हिस्सेदारी टाटा पॉवर की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टाटा पॉवर रिन्युएबल एनर्जी बेच दी है। वेलस्पन रिन्युएबल्स एनर्जी भारत में सबसे बड़ा ऑपरेटिंग सोलर पोर्टफोलियो है, जो भारत के 10 शहरों में फैला हुआ है।
बीएसई में वेलस्पन इंटरप्राइजेज का शेयर बुधवार के 65.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 64.80 रुपये पर खुला और 60.60 रुपये के निचले स्तर गिरा। करीब 12.50 बजे कंपनी का शेयर 3.70 रुपये या 5.66% की कमजोरी के साथ 61.65 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 70.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 43.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख