शेयर मंथन में खोजें

इस कारण से आयी ऑरियनप्रो सॉल्युशंस (Aurionpro Solutions) के शेयर में तेजी

ऑरियनप्रो सॉल्युशंस के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि ऑरियनप्रो इंटरप्राइजेज सिक्योरिटी डिविजन ने स्पाइक्स सिक्योरिटी के साथ विलय को पूरा कर लिया है। सिलितॉन वैली स्थित सहायक कंपनी इंटरप्राइजेज सिक्योरिटी साइबरइक- ऑरियनप्रो कंपनी नये ब्रांड नाम से परिचालन करेगी। कंपनी का मुख्यकार्यालय कैलिफ्रोनिया में होगा। बीएसई में ऑरियनप्रो सॉल्युशंस के शेयर शुक्रवार को 122.65 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 134.30 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 121.10 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.50 बजे कंपनी के शेयर 8.70 रुपये या 7.23% की शानदार बढ़त के साथ 129 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख