शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज लैब (Dr Reddys Lab) ने इस कंपनी के साथ की साझेदारी, शेयर में मजबूती

दवा कंपनी डॉ रेड्डीज लैब ने रणनीतिक साझेदारी की है।

कंपनी ने विश्व की अग्रणी स्वतंत्र बायोटेक्नोलॉजी कंपनी एमजेन के साथ की तीन दवाओं के विपणन और वितरण करने के लिए यह साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत कंपनी भारत में एक्सजेवा, वेएक्टीबिक्स और प्रोला का व्यवसायीकरण करेगी। इन दावाओं का उपयोग ऑंकोलॉजी और ऑस्टिपोरोसिस के इलाज के लिए किया जाता है। बीएसई में डॉ.रेड्डीज लैब के शेयर आज शुक्रवार को गिरावट के साथ 3115 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 3,177.50 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 3115 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.39 बजे कंपनी के शेयर 17.45 रुपये या 0.56% की मजबूती के साथ 3,159 रुपये पर चल रहा है। 21 जनवरी 2016 को यह शेयर 2,750 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 20 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 4,382.95 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख