शेयर मंथन में खोजें

ब्रिगेड इंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) ने इस कंपनी को बनाया अपना सहायक

ब्रिगेड इंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) ने एक कंपनी के इक्विटी शेयर खरीद कर उसे अपनी सहायक कंपनी बना लिया है।

कंपनी ने मैसूर प्रोजेक्ट्स द्वारा जारी किये गये शेयरों को खरीदने के साथ ही इसके मौजूदा शेयरधारकों से भी शेयर खरीदे हैं, जिससे यह ब्रिगेड इंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी बन गयी है। कंपनी ने मैसूर प्रोजेक्ट्स के 10 रुपये प्रति वाले 40,00,000 इक्विटी शेयरों (100% इक्विटी हिस्सेदारी) को नकद खरीद लिया है।
बीएसई में शुक्रवार को ब्रिगेड इंटरप्राइजेज का शेयर 0.75 रुपये या 0.43% की हल्की बढ़त के साथ 174.25 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 186.80 रुपये और निचला स्तर 123.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख