शेयर मंथन में खोजें

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ने किया शेयरों का आवंटन

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ने बीएसई को इक्विटी शेयरों के आवंटन की जानकारी दी है।

कंपनी ने 10 रुपये प्रति वाले 38,102 इक्विटी शेयर आवंटित कर दिये हैं। कंपनी ने इन शेयरों को एसकेएस माइक्रोफाइनेंस कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत आवंटित किया है। गौरतलब है कि भारत फाइनेंशियल का पुराना नाम एसकेएस माइक्रोफाइनेंस ही है।
बीएसई में भारत फाइनेंशियल के शेयर ने आज मामूली गिरावट के साथ शुरुआत की है। कंपनी का शेयर शुक्रवार के 753.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 753.00 रुपये पर खुला है। हालांकि इसने जल्दी ही बढ़त का रुख हासिल कर लिया है। करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 21.35 रुपये या 2.83% की बढ़त के साथ 774.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख