शेयर मंथन में खोजें

जियो टू जियो पर कोई एचडी कॉल विफल नहीं : रिलायंस इंडस्ट्रीज (Relaince Industries)

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Relaince Industries) ने कहा है कि कंपनी की नयी जियो सिम से इसी नेटवर्क के जरिये एक दूसरे जियो उपभोक्ता को कॉल करने पर कोई एचडी कॉल विफल नहीं हुई है।

एयरटेल द्वारा कंपनी के जियो नेटवर्क पर कॉल ड्रॉप के मामले में किये गये दावे के जवाब में कंपनी ने कहा है कि एयरटेल की ओर से आये बयान दुर्भाग्यपूर्ण और भ्रमित हैं। साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने जियो उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट के एचडी वॉयस कॉल का आनंद लेने के लिए जियो टू जियो कॉल करने का आग्रह किया है।
बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने आज मामूली कमजोरी के साथ शुरुआत की है। कंपनी का शेयर शुक्रवार के 1,075.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 1,074.90 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 6.45 रुपये या 0.60% की मामूली बढ़त के साथ 1,082.10 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,093.25 रुपये और निचला स्तर 826.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख