शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान फूड्स (Hindustan Foods) के निदेशक मंडल ने लिए कई बड़े फैसले

आज हिंदुस्तान फूड्स (Hindustan Foods) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में निदेशक मंडल ने वरीयता के आधार पर प्रमोटर/प्रमोटर ग्रुप को 10 रुपये प्रति मूल कीमत वाले 80 लाख इक्विटी शेयर जारी करने, कंपनी की अधिकृत पूँजी 7 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये करने, मेमोरेंडम और आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन में फेरबदल करने और ऋण लेने की सीमा बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये तक करने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।
बीएसई में हिंदुस्तान फूड्स के शेयर ने आज कमजोर शुरुआत की और शुक्रवार के 112.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 106.40 रुपये पर खुला है। करीब 12.25 बजे कंपनी का शेयर 5.60 रुपये या 5.00% की कमजोरी के साथ 106.40 रुपये पर ही चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 135.00 रुपये और निचला स्तर 66.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख