शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर्स (TVS Motor) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

बीएसई में टीवीएस मोटर्स के शेयर में सोमवार सुबह से ही तेजी का रुख है।

तेजी के इस माहौल में कंपनी के शेयर 344 रुपये तक ऊपर गया जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। कंपनी के बारे में ख़बर है कि कंपनी ने दो नयी मोटरसाइकिल को बाजार में उतारा है। कंपनी ने नये कलर में दो मोटरसाइकिल टीवीएस स्टार सिटी प्लस और टीवीएस स्पोर्ट बाजार पेश किया है। टीवीएस स्टार सिटी प्लस 11 रंगों में और टीवीएस स्टार 9 रंगों में उपलब्ध होगी। बीएसई में टीवीएस मोटर्स के शेयर आज सोमवार को बढ़त के साथ 340 रुपये पर खुले। अपराह्न करीब 1.25 बजे कंपनी के शेयर 1.70 रुपये या 0.50% की मजबूती के साथ 339.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख