शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) करेगी बोनस शेयर जारी

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) के निदेशक मंडल की बैठक 16 सितंबर को हुई।

कंपनी के निदेशक मंडल की इस बैठक में 15 सितंबर 2016 की रिकॉर्ड डेट पर बोनस शेयर आवंटित करने की मंजूरी दी गयी। इसके बाद कंपनी का शेयर का हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।
बीएसई में हिंदुस्तान पेट्रोलियम शेयर ने आज मामूली बढ़त के साथ शुरुआत की। कंपनी का शेयर शुक्रवार के 399.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 400.80 रुपये पर खुला और 405.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 3.85 रुपये या 0.96% की बढ़त के साथ 403.15 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 442.54 रुपये और निचला स्तर 211.79 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख