शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : रिलायंस इन्फ्रा, इडेलवाइज फाइनेंशियल, डॉ रेड्डीज, डॉ रेड्डीज और केपीआर मिल्स

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें रिलायंस इन्फ्रा, इडेलवाइज फाइनेंशियल, डॉ रेड्डीज, डॉ रेड्डीज और केपीआर मिल्स शामिल हैं।

रिलायंस इन्फ्रा : कंपनी ट्रस्ट फंड, इंविट, आरईआईटी और अन्य वैकल्पिक फंड तैयार करेगी।
भारत रसायन : कंपनी के तिमाही लाभ में शानदार 76.8% की बढ़त हुई है।
इडेलवाइज फाइनेंशियल : इडेलवाइज फाइनेंशियल की साथी कंपनी इडेलवाइज असेट रिकंस्ट्रक्शन इसकी सहायक कंपनी बन गयी है।
एचपीसीएल : कंपनी के बोनस शेयर कारोबार के लिए उपलब्ध हो गये हैं।
करुर वैश्य बैंक : बैंक अपने 10 रुपये वाले शेयरों को प्रति 2 रुपये वाले शेयरों में उप-विभाजित करेगी।
आईसीआरए : कंपनी आईसीआरए टेक्नो एनालिटिक्स में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी।
केपीआर मिल्स : कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 05 अक्तूबर को होगी, जिसमें शेयरों के उप-विभाजन पर चर्चा की जायेगी।
डॉ रेड्डीज : कंपनी ने अमेरिका में पैरीकॉस्टोल इंजेक्शन को बाजार में उतारा है।
मंगलम सीमेंट : कंपनी ने अलीगढ़ स्थित नयी सीमेंट ग्राइन्डिंग इकाई में कमर्शियल उत्पादन की शुरुआत कर दी है।
जीटीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर : कंपनी लेनदारों से ऋण को इक्विटी में बदलने के लिए कह सकती है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख