शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी को मिला ठेका

लार्सन ऐंड टुब्रो की सहायक कंपनी को ठेका मिला है।

कंपनी की सहायक कंपनी एल ऐंड टी कंस्ट्रक्शन को विभिन्न व्यापार खंड में 1,726 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी की हैवी सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर व्यापार को रक्षा क्षेत्र में 687 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। स्मार्ट वर्ल्ड ऐंड कम्युनिकेशन व्यापार को बीएसएनएल से वाई-फाई के रखरखाव के लिए इंजीनियरिंग, आपूर्ति, स्थापना, कमीशन, संचालन और भारत के दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों के लिए टर्नकी आधार पर वाई-फाई ऑफलोड सिस्टम्स के लिए मिला है। जल और प्रवाह उपचार व्यापार पुणे नगर निगम से 245 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। पावर ट्रांसमिश और वितरण व्यापार को 373 करोड़ रुपये का ईपीसी ठेका मिला है। बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयर आज मंगलवार को 1,482 पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.52 बजे कंपनी के शेयर 8.20 रुपये या 0.55% की 1,472 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख