शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज (Dr. Reddys) ने अमेरिकी बाजार में उतारा नया इंजेक्शन

डॉ रेड्डीज (Dr. Reddys) ने अमेरिकी बाजार में एक नया इंजेक्शन उतारा है।

कंपनी ने अमेरिका में सामान्य पैरिसल्सिटोल इंजेक्शन की शुरुआत की है, जो गुर्दे की पुरानी बीमारी के इलाज में इस्तेमाल किया जायेगा।
बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर सोमवार के 3,156.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 3,165.00 रुपये पर खुला और 3,201 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12.30 बजे कंपनी का शेयर 17.60 रुपये या 0.56% की मामूली बढ़त के साथ 3,174.20 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में डॉ रेड्डीज का शेयर 4,382.95 रुपये के उच्च स्तर चढ़ा है, जबकि इसी अवधि में यह नीचे की ओर 2,750.00 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख