शेयर मंथन में खोजें

तो शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) ने इस राज्य में खोला नया स्टोर

शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) ने अपने एक नये स्टोर की शुरुआत की जानकारी बीएसई को दी है।

कंपनी ने तमिलनाडु के बैंगलोर में स्थित ऑरियन मॉल में अपना एक नया स्टोर खोला है। इसके साथ ही कंपनी के कुल स्टोरों की संख्या 82 हो गयी है, जिसमें 5 एयरपोर्ट स्टोर भी शामिल हैं।
बीएसई में शॉपर्स स्टॉप का शेयर सोमवार के 376.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की मजबूती के साथ 380.00 रुपये पर खुला और 384.95 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर गया। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 8.55 रुपये या 2.27% की मजबूती के साथ 384.95 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में शॉपर्स स्टॉप का शेयर 422.00 रुपये के उच्च स्तर चढ़ा है, जबकि इसी अवधि में यह नीचे की ओर 334.95 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख