शेयर मंथन में खोजें

आईआरबी इन्फ्रा (IRB Infra) को मिला ठेका

आईआरबी इन्फ्रा (IRB Infra) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका किशनगढ़-उदयपुर-अहमदाबाद की 125 किमी सड़क के 6-लेनिंग के लिए मिला है। कंपनी ने इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को 228.60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है। इसके बाद कंपनी के पास कुल 11,300 करोड़ रुपये के ठेके हो गये हैं।
आज कंपनी के शेयर में गिरावट का रुख देखने को मिला। बीएसई में आईआरबी इन्फ्रा का शेयर मंगलवार के 248.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 255.00 रुपये पर खुला। कारोबार अंत में कंपनी का शेयर 0.50 रुपये या 0.20% की मामूली बढ़त के साथ 248.85 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 272.20 रुपये और निचला स्तर 197.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख