शेयर मंथन में खोजें

चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट (Cholamandalam Investment) करेगी इक्विटी शेयरों का आवंटन, शेयर में मजबूती

बीएसई में शुरूआती कोराबर में चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट ऐंड फाइनेंस कंपनी के शेयर में तेजी है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को नामांकन और पारिश्रमिक समिति से इक्विटी शेयर आवंटित करने की मंजूरी मिल गयी है। कंपनी प्रति शेयर 10 रुपये के 19,224 इक्विटी शेयर आवंटित करेगी। बीएसई में चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट के शेयर आज बढ़त के साथ 1091 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में यह शेयर 1092.30 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 1086 रुपये तक फिसला। सुबह करीब 9.52 बजे कंपनी के शेयर 14.05 रुपये या 1.31% की मजबूती के साथ 1,088 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख