शेयर मंथन में खोजें

इस कारण से आयी लिंकन फार्मा (Lincoln Pharma) के शेयर में तेजी

दवा कंपनी लिंकन फार्मा के शेयर में शुक्रवार सुबह से ही बढ़त है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी के अनुसंधान एवं विकास विभाग ने भारत में पहले बार ऑन्डैनसेट्रोन ओरल स्प्रे (डोमि अप) को विकसित किया है। डोमि अप स्प्रे एक एनडीडीएस (नोवेल ड्रग डिलिवरी सिस्टम) फोर्म्युलेशन है। वर्तमान में डोमि अप टैबलेट, सिरप, और इंजेक्शन में मौजूद है। कंपनी ने ऑनडैनसेट्रोन ओरल स्प्रे के रुप में भारत में पहली बार विकसित किया है। बीएसई में लिंकन फार्मा का शेयर आज शुक्रवार को 238 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 247.85 रुपये तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 238 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.02 बजे कंपनी का शेयर 9.25 रुपये या 3.91% की मजबूती के साथ 245.95 रुपये पर चल रहा है। 26 मई 2016 को यह शेयर 128 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 6 जनवरी 2016 को इसके 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर 304.80 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख