शेयर मंथन में खोजें

सोमानी सेरामिक्स (Somany Ceramics) ने इस कंपनी में बेची हिस्सेदारी

सोमानी सेरामिक्स (Somany Ceramics) ने एक कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि स्केब्लोना इंडिया के 2,00,000 इक्विटी शेयर प्रति 4 रुपये बेच दिये हैं। 2,00,000 इक्विटी शेयर स्केब्लोना इंडिया की कुल 6.33% हिस्सेदारी हैं, जिसे सोमानी सेरामिक्स ने बेच दिया है।
बीएसई में सोमानी सेरामिक्स का शेयर गुरुवार के 610.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली कमजोरी के साथ 608.60 रुपये पर खुला और 612.55 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 19.95 रुपये या 3.27% की कमजोरी के साथ 591.00 रुपये पर बंद हुआ। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में सोमानी सेरामिक्स के शेयर का उच्च स्तर 647.90 रुपये और निचला स्तर 321.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख