शेयर मंथन में खोजें

जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) ने किये 6,25,241 इक्विटी शेयर आवंटित

जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) के बोर्ड की आवंटन समिति ने 6,25,241 इक्विटी शेयर आवंटित कर दिये हैं।

समिति ने शुक्रवार को हुई अपनी बैठक में योग्य कर्मियों द्वारा कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत स्टॉक विकल्प का इस्तेमाल करने पर 1 रुपये अंकित मूल्य वाले 6,25,241 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं। इसके साथ ही कंपनी की चुकता इक्विटी शेयर पूँजी 79,17,34,598 रुपये हो गयी।
शुक्रवार को बीएसई में जेएम फाइनेंशियल का शेयर 1.85 रुपये या 2.78% की कमजोरी के साथ 64.65 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का उच्च स्तर 77.80 रुपये और निचला स्तर 33.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख