शेयर मंथन में खोजें

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को मिला ठेका, शेयर में मजबूती

बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से पश्चिम बंगाल में ईपीसी मोड के तहत चिचारा से खड़गपुर एनएच-6 को चार करने के लिए 613.08 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इस परियोजना को 30 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी को आँध्र प्रदेश में ईपीसी मोड के तहत सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से 350 करोड़ रुपये का ठेका मिला। बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन के शेयर आज सोमवार को 244.90 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में 248 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 241.60 रुपये तक फिसला। सुबह करीब 9.55 बजे कंपनी के शेयर 7.90 रुपये या 3.36% की बढ़त के साथ 243.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख