शेयर मंथन में खोजें

फिनोलेक्स केबल्स (Finolex Cables) बाजार में उतारेगी यह नया उत्पाद

फिनोलेक्स केबल्स (Finolex Cables) ने कहा है कि कंपनी 1 अक्तूबर 2016 को घरेलु बाजार में एक नया उत्पाद उतारने जा रही है।

कंपनी घरेलु उपकरण की श्रेणी में इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर्स की शुरुआत करने जा रही है।
बीएसई में फिनोलेक्स केबल्स का शेयर अपने शुक्रवार के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 440.90 रुपये पर ही खुला है। करीब 11.50 बजे कंपनी का शेयर 3.90 रुपये या 0.88% की कमजोरी के साथ 437.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 456.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि 201.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख