शेयर मंथन में खोजें

रेन इंडस्ट्रीज (Rain Industries) का शेयर 5.32% चढ़ा

बीएसई में रेन इंडस्ट्रीज के शेयर में बढ़त देखने को मिल रही है।

कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रेन सीमेंट्स ने आँध्र प्रदेश में वेस्ट हीट रिकवरी आधारित पावर संयंत्र का परिचालन शुरू किया है। यह संयंत्र वेस्ट हीट और फ्लू गैसों से करीब 7 मेगावाट सकल विद्युत ऊर्जा का उत्पादन कर सकती है। इस परियोजन की कुल लागत 70 करोड़ रुपये है। बीएसई में रेन इंडस्ट्रीज के शेयर आज सोमवार को बढ़त के साथ 46.90 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 48.15 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 46.25 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 2 बजे कंपनी के शेयर 2.40 रुपये या 5.32% की मजबूती के साथ 47.50 रुपये पर चल रहा है। 9 सितंबर 2016 को यह शेयर 49.50 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 12 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 26.05 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख