शेयर मंथन में खोजें

माइंडट्री (MindTree) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

माइंडट्री ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने 10 रुपये की दर से कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2001 के तहत 1,480 और माइंडट्री कर्मचारी प्रतिबंधित शेयर खरीद योजना 2012 के तहत 17,930 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। बीएसई में माइंडट्री के शेयर आज सोमवार को 506 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 506 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 498 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.42 बजे कंपनी के शेयर 7.05 रुपये या 1.39% की गिरावट के साथ 498.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख