शेयर मंथन में खोजें

हिंदुजा ग्लोबल (Hinduja Global) ने इसलिए की साझेदारी, शेयर चढ़ा

हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस ने पी.डी हिंदुजा हॉस्पिटल के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने यह साझेदारी के तहत कंपनी महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयों की सुविधा प्रदान करेगी। इस पहल का उद्देश्य उन्नत मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयों के तहत ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है। बीएसई में हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ 550.85 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 550.85 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 547 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 9.53 बजे कंपनी को 2.05 रुपये या 0.38% की मजबूती के साथ 547 रुपये पर चल रहा है। 18 अगस्त 2016 को यह शेयर 614 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 29 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 365 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख