शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की रेटिंग्स में हुआ सुधार, शेयर में बढ़त

टाटा मोटर्स की रेटिंग्स में सुधार हुआ है।

कंपनी ने बीएसई का सूचित किया है कि मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विसेज ग्लोबल क्रेडिट रिसर्च क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने कंपनी की सहायक कंपनी जैगुआर लैंड रोवर की रेटिंग्स में सुधार किया है। एजेंसी ने जैगुआर लैंड रोवर की कॉपोरेट फैमली रेटिंग्स को बीए2 से बीए1, प्रोबेबिलिटी ऑफ डिफोल्ट रेटिंग को बीए2-पीडी से बीए1-पी़डी और सिनीयर अनसिक्योर्ड इंस्ट्रुमेंट रेटिंग बीए2 से बीए1 कर दिया है। इनका आउटलुक सकारात्मक बना हुआ है। बीएसई में टाटा मोटर्स के शेयर आज मंगलवार को बढञत के साथ 536.55 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 542 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 542 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.25 बजे कंपनी के शेयर 0.35 रुपये या 0.07% की मजबूती के साथ 535.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख