शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, यस बैंक, पिरामल इंटरप्राइजेज, बालाजी टेलेफिल्म्स और इंडियाबुल्स हाउसिंग

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, यस बैंक, पिरामल इंटरप्राइजेज, बालाजी टेलेफिल्म्स और इंडियाबुल्स हाउसिंग शामिल हैं।

आह्लुवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स : कंपनी को पटना में इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का निर्माण रोकने के लिए पत्र मिला है।
मनपसंद बेव्रेजेज : कंपनी ने क्यूआईपी शुरू कर दिया है, जिसका आधार मूल्य 716.09 रुपये प्रति शेयर है।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा : कंपनी ने महिंद्रा टू व्हीलर्स यूरोप होल्डिंग्स को 2.63 करोड़ यूरो में खरीद लिया है।
बालाजी टेलेफिल्म्स : कंपनी के बोर्ड ने बालाजी मोशन पिक्चर्स के फिल्म प्रोडक्शन व्यापार को कंपनी के साथ विलय को मंजूरी दे दी है।
इंडियाबुल्स हाउसिंग : कंपनी ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को सूचिबद्ध किया है।
पिरामल इंटरप्राइजेज : 30 सितंबर को 500 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी करने के मामले पर चर्चा के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक होगी।
आरबीएल बैंक : बैंक ने सीडीसी ग्रुप से 300 करोड़ रुपये जुटाये हैं।
एआरएसएस इन्फ्रा : कंपनी को रेलवे से 135.45 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
करुर वैश्य बैंक : बैंक ने 10 रुपये प्रति वाले शेयरों के प्रति 2 रुपये वाले शेयरों में विभाजन को मंजूरी दे दी है।
यस बैंक : बैंक ग्रीन इन्फ्रा बॉंड के जरिये 330 करोड़ रुपये जुटायेगा। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख