शेयर मंथन में खोजें

एआरएएसएस इन्फ्रा (ARSS Infra) को मिला 135 करोड़ रुपये का ठेका, शेयर 4.79% चढ़ा

एआरएएसएस इन्फ्रास्ट्रक्चर को 135.45 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

जिसका असर आज कंपनी के शेयर पर भी देखने को मिल रहा है। बीएसई में कंपनी के शेयर बढ़त के साथ 89.85 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में यह शेयर 92 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 88 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 10.13 बजे कंपनी के शेयर 4.05 रुपये या 4.79% की बढ़त के साथ 88.55 रुपये पर चल रहा है। कंपनी को बिलासपुर में कंपनी की साझा कंपनी एआरएसएस-एसआईपीएस के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से रायगढ़ में मिट्टी जांच, पुलों के डिजाइन, छोटे पुल, प्रमुख पुल, एफओबी का विस्तार करने, स्टाफ क्वार्टर, गिट्टी की आपूर्ति और अन्य विभिन्न कार्य के लिए 135.45 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख