शेयर मंथन में खोजें

एस्सार शिपिंग (Essar Shipping) के 30,00,000 शेयर बिके

खबरों के अनुसार एस्सार शिपिंग (Essar Shipping) के 30,00,000 शेयर बिक गये हैं।

कंपनी के इतने शेयर इंडिया मैक्स इन्वेस्टमेंट ने प्रति 28.50 रुपये पर बेच दिये हैं।
बीएसई में एस्सार शिपिंग का शेयर बुधवार के 29.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 29.55 रुपये पर खुला, जो इसका अभी तक के कारोबार में उच्च स्तर भी रहा है। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर बिना बढ़त या गिरावट के 29.10 रुपये पर ही चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में एस्सार शिपिंग के शेयर का उच्च स्तर 38.00 रुपये और निचला स्तर 15.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख