शेयर मंथन में खोजें

आरबीएल बैंक (RBL Bank) ऐसे जुटाये 330 करोड़ रुपये

आरबीएल बैंक ने 330 करोड़ रुपये जुटाये है।

बैंक ने बीएसई को सूचित किया कि बैंक ने बेसेल III कंपलाएंट टीयर II कैपिटल के माध्यम से यूके स्थित विकास वित्त संस्थान सीडीसी ग्रुप से यह राशि जुटायी है। यह कर्ज बैंक के पूंजी आधार को मजबूत करेगा। बीएसई में आरबीएल बैंक के शेयर आज यानी बुधवार को बढ़त के साथ 300.90 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 304.25 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 300.90 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.35 बजे बैंक के शेयर 4.30 रुपये या 1.44% की मजबूती के साथ 303 रुपये पर चल रहा है। 1 सितंबर 2016 को यह शेयर 316.80 रुपये तक चढ़ा थो जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 31 अगस्त 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 273.70 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख