शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा (Mahindra) ने इस स्टार्टअप में किया निवेश

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने एक एग्री ई-कॉमर्स के स्टार्टअप मेराकिसान.कॉम में निवेश किया है।

कंपनी ने बीएसई को बाताया है कि कंपनी की पूर्णस्वामित्व वाली सहायक कंपनी महिंद्रा यूनिवेज ने मेराकिसान.कॉम में निवेश किया है। महिंद्रा यूनिवेज महिंद्रा एर्गी सॉल्यूशंस और बेलजियम स्थित यूनिवेज का साझा उद्यम है। कंपनी का ध्यान भारत में ताजा फल की आपूर्ति को विकसितन करना और फलों का आयात करना है। मेरकिसान सीधे किसानों से फल, सब्जियों और अन्य कृषि उत्पाद खरीद कर ग्राहकों को एक डिजिटल प्रौद्योगिकी मंच द्वारा बेचेंगा। इस वेबसाइट अपने उपभोक्ताओं को उत्पाद खरीद कर घर पहुंचाने की सुविधा भी देगा। बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर आज बुधवार को 1,372 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में 1,378.15 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,370.55 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 2.35 बजे कंपनी के शेयर 6.65 रुपये या 0.49% की मजबूती के साथ 1,377.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख