शेयर मंथन में खोजें

नंदन डेनिम (Nandan Denim) करेगी वारंट जारी, शेयर 13.11% उछला

बीएसई में नंदन डेनिम के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने बीएसई को बाताया है कि कंपनी अपने विस्तार योजना के लिए विदेशी निवेशकों को प्रति वारंट 200 रुपये की दर से 50 लाख परिवर्तनीय वारंट जारी करेगी। यह कंपनी द्वारा जारी किया दूसरा वारंट होगा। पिछले वर्ष कंपनी ने 200 रुपये की दर से 25 लाख परिवर्तनीय वारंट जारी किये थे। बीएसई नंदन डेनिम के शेयर आज बुधवार को हल्की बढ़त के साथ 127.65 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 151 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 127.35 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.18 बजे कंपनी के शेयर 16.65 रुपये या 13.11% की शानदार बढ़त के साथ 143.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख