शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को मिला 2,046 करोड़ रुपये ठेका, शेयर में बढ़त

लार्सन ऐंड टुब्रो को 2,046 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी की सहायक कंपनी एल ऐंड टी कंस्ट्रक्शन को विभिन्न व्यापार खंडों में ठेका मिला है। कंपनी को पावर ट्रांसमिशन और वितरण कारोबार में ईपीसी के तहत 826 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी के हेवी सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर कारोबार को ऊँचे विडक्टस और स्टेशन के निर्माण के लिए 675 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। बिल्डिंग और फैक्ट्री कारोबार को आवासीय परियोजना के निर्मा के लिए 434 करोड़ रुपये और ट्रांसपोर्टेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर कारोबार चालू परियोजना के लिए 111 करोड़ रुपये का ठेका मिला। बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयर आज यानी गुरुवार को 1,460 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,469 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,458.75 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 10.13 बजे कंपनी के शेयर 5.05 रुपये या 0.35% की मजबूती के साथ 1,460.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख