शेयर मंथन में खोजें

ओरिएंटल बैंक (Oriental Bank) ऐसे जुटायेगा 500 करोड़ रुपये

ओरिएंटल बैंक (Oriental Bank) ने कहा है कि बैंक का इरादा 500 करोड़ रुपये बतौर टीयर 1 पूँजी जुटाने का है।

ओरिएंटल बैंक यह रकम 10 लाख रुपये प्रति वाले बेसल III टीयर 1 बॉंड्स के प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिये जुटायेगा। प्रस्तावित बॉंड्स को केयर द्वारा ए+ रेटिंग तथा आईसीआरए द्वारा नेगेटिव आउटलूक के साथ ए+ (हाईब्रिड) रेटिंग दी गई है।
बीएसई में ओरिएंटल बैंक का शेयर बुधवार के 135.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट इसी स्तर पर खुला। करीब 10 बजे तक हरे निशान पर रहने के बाद इसमें गिरावट आयी और यह लाल निशान पर पहुँच गया। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 0.85 रुपये या 0.63% की कमजोरी के साथ 134.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख