शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) को मिली एंटी-अल्जाइमर दवा के लिए मंजूरी

दावा कंपनी ल्युपिन को एंटी-अल्जाइमर दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मेमनटाईन हाइड्रोक्लोराइड विस्तारित रिलीज कैप्सूल 7 एमजी, 21 एमजी, और 28 एमजी की बिक्री की मंजूरी मिल गयी है। मेमनटाईन हाइड्रोक्लोराइड एलरगन के नामेन्दा एक्सआर कैप्सूल का जेनरिक संस्करण। बीएसई में ल्युपिन के शेयर आज गुरुवार को 47.05 रुपये या 3.10% की गिरावट के साथ 1,469.50 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,530 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,455.20 रुपये तक फिसला। 29 मार्च 2016 को यह शेयर 1,294.05 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 6 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 2,127 रुपये रहा था।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख