शेयर मंथन में खोजें

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ने किये 97,40,259 इक्विटी शेयर आवंटित

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ने पात्र योग्य संस्थागत खरीदारों को 97,40,259 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

कंपनी की कैपिटल रेजिंग समिति ने 760 रुपये के अधिमूल्य के साथ प्रति 770 रुपये इन शेयरों का आवंटन किया है। इस शेयर आवंटन से कंपनी ने कुल 7,49,99,99,430 रुपये जुटाये हैं।
आज बीएसई में भारत फाइनेंशियल के शेयर का रुख ऊपर की ओर है। कंपनी का शेयर गुरुवार के 830.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 835.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.20 बजे यह 16.55 रुपये या 1.99% की बढ़त के साथ 847.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख