शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण से आयी अल्केम लैब (Alkem Lab) के शेयर में गिरावट

बीएसई में अल्केम लैब के शेयर में शुक्रवार सुबह से ही गिरावट देखने को मिल रही है।

कंपनी को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से 13 टिप्पणियां मिली है। यूएसएफडीए ने कंपनी के दमन इंडिया उत्पादन इकाई में 20 सितंबर से 29 सितंबर तक निरीक्षण किया था। बीएसई में अल्केम लैब के शेयर आज गिरावट के साथ 1,693.90 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,765.60 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 1,655 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.10 बजे कंपनी के शेयर में 104.05 रुपये या 5.77% कमजोरी के साथ 1700 रुपये पर चल रहा है। कल यानी 29 सितंबर 2016 को यह शेयर 1,852.95 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 2 मई 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 1,175 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख