शेयर मंथन में खोजें

आयनॉक्स लीजर (INOX Leisure) ने शुरू किया व्यावसायिक परिचालन, शेयर 2.53% चढ़ा

आयनॉक्स लीजर ने मल्टीप्लेक्स सिनेमा थियेटर का व्यावसायिक परिचालन शुरू कर दिया है।

कंपनी ने हावड़ा में स्थित रंगोली मॉल में मल्टीप्लेक्स थियेटर खोला है। इस मल्टीप्लेक्स में 3 स्क्रीन और 830 सीट है। आयनॉक्स अब 110 मल्टीप्लेक्स, 432 स्क्रीन और 1,11,097 सीटों की बैठने की क्षमता के साथ 57 शहरों में मौजूद है। बीएसई आयनॉक्स लीजर के शेयर शुक्रवार को बढ़त के साथ 258 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 260.40 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 255.35 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 6.40 रुपये या 2.53% की मजबूती के साथ 259 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख