शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) दोगुनी करेगी अपने संयंत्र की क्षमता

खबरों के अनुसार टाटा स्टील (Tata Steel) अपने एक संयंत्र की क्षमता को बढ़ा कर दोगुना करने की योजना बना रही है।

कंपनी अपने कलिंगनगर स्थित संयंत्र की क्षमता को विस्तार के दूसरे चरण में बढ़ा कर 6 एमटीपीए करेगी। कंपनी ने अपना यह संयंत्र 25,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया है।
आज बीएसई में टाटा स्टील के शेयर में उचार-चढ़ाव जारी है। कंपनी का शेयर गुरुवार के 367.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 365.00 रुपये पर खुला और 371.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12.15 बजे यह 0.95 रुपये या 0.26% की बढ़त के साथ 368.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख