शेयर मंथन में खोजें

स्पाइसजेट (Spicejet) बढ़ायेगी पायलटों का वेतन

खबरों के अनुसार स्पाइसजेट (Spicejet) अपने पायलटों के वेतन में 1 लाख रुपये की बढ़ोतरी करेगी।

स्पाइसजेट में 500 से अधिक पायलट कार्यरत हैं, जिनमें सह पायलट का मासिक वेतन 2-2.25 लाख रुपये और कप्तान का मासिक वेतन 5-9 लाख रुपये है। इन्हीं पायलटों के वेतन में कंपनी ने वृद्धि की घोषणा की है। इसके बाद कंपनी के शेयर में 2% से अधिक की मजबूती आयी है।
बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर गुरुवार के 56.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट इसी स्तर पर खुला और 59.00 रुपये तक चढ़ा। मजबूती के साथ कारोबार करते हुए करीब 1.10 बजे यह 1.20 रुपये या 2.11% की बढ़त के साथ 57.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख