शेयर मंथन में खोजें

मारुति (Maruti) की घरेलू बिक्री 31.1% बढ़ी

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति की बिक्री सितंबर में बढ़ी है।

त्यौहारी सीजन में बढ़ती मांग के कारण बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। कंपनी की कुल बिक्री पिछले साल के 113,759 यूनिट के मुकाबले 31.1% बढ़ कर 149,143 यूनिट हो गयी है। कंपनी की घरेलू बिक्री भी 29.4% बढ़ कर 137,321 यूनिट्स हो गयी है। पिछले साल कंपनी ने 106,083 यूनिट वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी का निर्यात बिक्री भी 54.0% बढ़ कर 11,822 यूनिट हो गयी है। यात्री वाहनों की बिक्री में 19.7% की बढ़ोतरी हुई है। बीएसई में मारुति के शेयर शुक्रवार को 43.45 रुपये या 0.80% की मजबूती के साथ 5,479.20 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 5505 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 5,383 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख