शेयर मंथन में खोजें

एमसीएक्स (MCX) को इसलिए मिली भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी

एमसीएक्स (MCX) ने बीएसई को भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी मिलने जानकारी दी है।

एमसीएक्स को यह मंजूरी विदेशी निवेश सीमा में बढ़ोतरी के लिए मिली है। इसके बाद कंपनी 24% से बढ़ा कर 34% तक विदेशी निवेश ले सकेगी। भारतीय रिजर्व बैंक की इस मंजूरी का एमसीएक्स के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है।
बीएसई में एमसीएक्स का शेयर शुक्रवार के 1,348.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 1,394.00 रुपये पर खुला है। करीब 11.05 बजे यह 37.50 रुपये या 2.78% की बढ़त के साथ 1,386.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख