शेयर मंथन में खोजें

बिक्री घटने के बावजूद बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयर में तेजी

बजाज ऑटो की बिक्री में गिरावट आयी है।

कंपनी ने सितंबर में 376,765 वाहनों की बिक्री की है। जो पिछले साल 384,400 वाहनों की बिक्री के मुकाबले 2% घटा है। हालाँकि कंपनी की मोटरसाइकिल की घरेलू बिक्री 23% बढ़ कर 230,502 यूनिट हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 142,517 मोटरसाइकिल की बिक्री की थी। मगर मोटरसाइकिल का निर्यात इस अवधि में 29% घट कर 101,474 यूनिट हो गया है। जो सितंबर 2015 में 142,517 यूनिट रहा था। व्यावसायिक वाहनों की घरेलू बिक्री में 10% की वृद्धि हुई है और यह 25,090 यूनिट हो गयी है। व्यावसायिक वाहनों का निर्यात 37% घट कर 19,699 यूनिट हो गया है। कमजोर बिक्री आँकड़ों के बाद भी बीएसई में बजाज ऑटो के शेयर में मजबूती देखने को मिल रही है। आज यह शेयर 2,829 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 2,905.80 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 2,829 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.07 बजे कंपनी के शेयर 64.30 रुपये या 2.27% की मजबूती के साथ 2,896.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख