शेयर मंथन में खोजें

अच्छे बिक्री आँकड़ों पर एसएसडब्लूएल (SSWL) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (एसएसडब्लूएल) के शेयर में सोमवार सुबह से ही तेजी देखने को मिल रही है।

सितंबर के बिक्री आँकड़ें आने के बाद कंपनी के शेयर में तेजी बढ़ गयी। कंपनी के शेयर आज 626.95 रुपये तक ऊपर गया जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा शिखर है। कंपनी ने सितंबर में 12.08 लाख व्हील रिम की बिक्री की है जो पिछले साल के मुकाबले 11% ज्यादा है। पिछले साल कंपनी ने 10.91 लाख व्हील रिम की ब्रिक्री की थी। कंपनी की बिक्री में वृद्धि ट्रैक्टर की बिक्री में 47% और यात्री गाड़ियों में 16% के कारण आयी है। कंपनी का निर्यात 7% बढ़ा है। हालाँकि हल्के व्यावसायिक वाहन और एमएचसीवी वाहनों की बिक्री 49% गिरी है। मूल्य के संदर्भ में कंपनी ने सितंबर में 101.33 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल किया है। जो पिछले साल के 117.13 करोड़ रुपये के मुकाबले 13% कम है। यह गिरावट कच्चे माल की कीमत में करीब 20% की आयी कमजोरी के कारण आयी है। दोपहर करीब 1.14 बजे एसएसडब्लूएल के शेयर 30.70 रुपये या 5.28% की मजबूती के साथ 612 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख