शेयर मंथन में खोजें

गोदावरी पावर (Godawari Power) की सहायक कंपनी ने शुरू किया उत्पादन

गोदावरी पावर (Godawari Power) की सहांयक कंपनी मेसर्स आर्डेन्ट ने 3 अक्टूबर 2016 की प्रभावी तिथि से ओर पेलेट संयंत्र में दोबारा उत्पादन शुरु कर दिया है।

इस संयंत्र में दिसंबर 2015 में प्रतिकूल बाजार परिदृश्य के कारण उत्पादन निलंबित किया गया था। मेसर्स आर्डेन्ट का यह संयंत्र उड़ीसा राज्य के कियोनझार जिले में स्थित है, जिसकी क्षमता 6,00,000 एमटीपीए है।
बीएसई में गोदावरी पावर का शेयर शुक्रवार के 55.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 56.30 रुपये पर खुला। हल्की बढ़त के साथ कारोबार करते रहने के बाद करीब 2 बजे इसमें जोरदार उछाल आयी। लगभग 3.10 बजे कंपनी के शेयर में 5.80 रुपये या 10.46% की शानदार मजबूती के साथ 61.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख