शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) का शेयर 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर

हिंदुस्तान जिंक का शेयर आज बीएसई में बढ़त के साथ बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह शेयर 262.80 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। जबकि आज इसका दिन का निचला स्तर 234.65 रुपये का रहा। अंत में यह शेयर 21.50 रुपये या 9.22% की मजबूती के साथ 254.75 रुपये पर बंद हुआ। खबरों के मुताबिक कंपनी ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक बाजार मूल्य के साथ कॉर्पोरेट संस्थाओं के संभ्रांत लीग में प्रवेश किया है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 98,555.57 करोड़ रुपये का है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। पिछले सप्ताह के कारोबार में यह शेयर 235.8 रुपये तक ऊपर गया था जबकि नीचे की ओर यह 224.8 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख