शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : हीरो मोटोकॉर्प, भारत फाइनेंशियल, पीसी ज्वेलर, पिरामल और वेदांत

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें हीरो मोटोकॉर्प, भारत फाइनेंशियल, पीसी ज्वेलर, पिरामल और वेदांत शामिल हैं।

हीरो मोटोकॉर्प : कंपनी की सितंबर बिक्री में 11% की बढ़त हुई है।
भारत फाइनेंशियल : कंपनी के क्यूआईपी शेयर सूचिबद्ध और टेर्डिंग के लिए उपलब्ध होंगे।
पीसी ज्वेलर : कंपनी ने यूपी के गोरखपुर में अपने पहले शोरूम की शुरुआत कर दी है।
सेटिन क्रेडिटकेयर : कंपनी ने 250 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित कर दिये हैं।
धामपुर शुगर : कंपनी डीईटीएस में 51% हिस्सेदारी हासिल करेगी।
मनपसंद बेवरेजेज : कंपनी ने 500 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर आवंटित कर दिये हैं।
हिंदुस्तान एवरेस्ट : सोनीपत में कंपनी का संयंत्र बंद करने पर विचार करने के लिए इसके निदेशक मंडल की बैठक 12 अक्तूबर को होगी।
फिलाटेक्स : कंपनी ने दहेज संयंत्र में कमर्शियल उत्पादन की शुरुआत कर दी है।
वेदांत : कंपनी हिंदुस्तान जिंक में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।
पिरामल : सेबी ने पिरामल पर एबॉट सौदे में नियमों के उल्लंघन लिए जुर्माना लगाया है। (शेयर मंथन, 04 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख